TVS ने अपना अपडेटेड Jupiter 110 को Rs. 76,691 की एक्स शोरूम की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर दिया है। ऐसे में अगर आप स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आपके लिए बेस्ट रहेगा। इस 110cc commuter scooter को चार वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस नए स्कूटर में OBD-2B compliant engine लगाया गया है।

आइए Jupiter 110 स्कूटर के बारे में विस्तार से जानते हैं

इस स्कूटर को ग्राहकों के लिए Drum, Drum Alloy, Drum SXC, और Disc SXC जैसे चार वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें 113.3cc single-cylinder engine दिया गया है। साथ ही यह इंजन CVT automatic gearbox से लैस है। 90/90-section tyres के साथ 12-inch wheels दिया गया है। इसमें 220 mm petal front disc brake, के साथ rear drum brake भी दिया गया है।

इस स्कूटर को 7 कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें Dawn Blue Matte, Galactic Copper Matte, Starlight Blue Gloss, Titanium Grey Matte, Twilight Purple Gloss, Meteor Red Gloss, और Lunar White Gloss दिया गया है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>