त्योहारों का सीजन अब शुरू हो चुका है और इस दौरान कई कंपनियों के द्वारा डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की गई है। TVS Motor Company के द्वारा ग्राहकों के लिए स्पेशलिस्ट कैशबैक की घोषणा की गई है। इस दौरान खरीद पर ग्राहकों को करीब 30000 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है।

iQube electric scooter की खरीद पर बंपर डिस्काउंट ऑफर

बताते चले कि इस स्कूटर की खरीद पर ग्राहकों को करीब 30000 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर 31 अक्टूबर तक लागू होगा। कई राज्यों में इस ऑफर का लाभ उठाया जा सकेगा। अगर आप भी इस festival season में स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आसानी से खरीद सकते हैं।

iQube की कीमतों की बात करें तो इसकी शुरुवाती रेंज Rs 89,999 तय की गई है। इस स्कूटर को iQube, iQube S, और iQube ST वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

कितनी मिल रही है छूट?

Tamil Nadu, Puducherry, Uttar Pradesh, Uttarakhand, Rajasthan, Karnataka, Kerala, Andhra Pradesh, Telangana, Gujarat, Odisha, और Maharashtra के ग्राहकों को TVS iQube S variant पर 5 साल की अतिरिक्त वारंटी दी जा रही है। वहीं TVS iQube 2.2 kWh वेरिएंट पर Rs 17,300 तक का कैशबैक मिल रहा है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>