त्योहारों का सीजन अब शुरू हो चुका है। TVS Motor के द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटर पर छूट की घोषणा की है। कंपनी की वेसबाइट के जरिए बंपर छूट की घोषणा की गई है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट के जरिए भी बंपर डिस्काउंट की घोषणा की गई है। Big Shopping Utsav sale में ग्राहकों के लिए TVS iQube पर छूट दी जा रही है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नया स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो यह बेहद बढ़िया ऑफर साबित होता है।

TVS iQube 2.2 kWh पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट?

ऑफिशियल वेबसाइट पर iQube 2.2 kWh की कीमत Rs 89,999 तय की गई है। TVS मोटर डिस्काउंट में कई ऑफर्स के साथ कैशबैक ऑफर और इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है। क्रेडिट कार्ड पर बंपर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।

वहीं फ्लिपकार्ट बिग उत्सव सेल में TVS iQube 2.2 kWh की कीमत Rs 1.07 लाख तय किया गया है। लेकिन इसपर डिस्काउंट ऑफर के बाद इसे केवल Rs 86,249 में खरीद सकते हैं। वहीं मल्टीपल पेमेंट ऑफर पर क्रेडिट कार्ड पर Rs 6,250 की छूट और Rs 6,500 की ईएमआई डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>