सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर एलन मस्क के हाथों खरीदे जाने के बाद से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. अब ट्विटर को लेकर एलन मस्क ने एक बड़ा ऐलान किया है. मस्क ने (Elon Musk) बताया है कि वह जल्द ही ट्विटर से 150 करोड़ को सस्पेंड कर दिया है.

 

मस्क ने इस मामले पर जानकारी देते हुए ट्वीट करके बताया कि वह जल्द ही 1.5 बिलियन यानी 150 करोड़ अकाउंट को डिलीट कर देगें. उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि वह किस तरह के अकाउंट्स को डिलीट करने वाले हैं. आइए जानते हैं इस बारे में.

 

किस तरह के खाते को डिलीट करेगा ट्विटर-

एलन मस्क के अनुसार ट्विटर से उन अकाउंट्स को डिलीट किया जाएगा जिन खातों से सालों से कोई ट्वीट नहीं किया गया है. इसके साथ ही जिन खातों में सालों से एक बार भी लॉगिन नहीं हुआ है ऐसे खातों को ट्विटर डिलीट कर देगा. ऐसे में इस तरह के कैटेगरी में कुल 150 करोड़ खाते हैं उसे डिलीट करने की प्लानिंग ट्विटर कर रहा है.

 

ट्विटर में कैरेक्टर लिमिट बढ़ाने पर हो रहा विचार

इससे पहले एलन मस्क ने ट्विटर में शब्दों की लिमिट को बढ़ाने के भी संकेत दिए हैं. एक यूजर ने मस्क को सुझाव देते लिखा कि ट्विटर में वर्ड लिमिट 280 से बढ़ाकर 1,000 कर देना चाहिए. इसके जवाब में मस्क में लिखा कि हम इस मामले में काम कर रहे हैं. बता दें कि पहले ट्विटर का कैरेक्टर लिमिट 140 था जो अब बढ़कर 280 हो गया है.

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।