दो शादी की नहीं है अनुमति

भारत में अगर आप हिंदू रिवाज से शादी करते हैं तो आपको केवल एक ही शादी की अनुमति मिलती है। एक से अधिक शादी की अनुमति नहीं है। शादी केवल दो आत्माओं का पवित्र बंधन है। लेकिन महाराष्ट्र में कुछ ऐसा होगा जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर पूरी तरह से वायरल हो चुका है।

अतुल ने की जुड़वा बहनों से शादी

बताते चलें कि शुक्रवार को Atul Uttam Autade, जो कि मुंबई में एक ट्रैवल बिजनेस चलाते हैं, उन्होंने Rinki और Pinki Padgaonkar, दो जुड़वा बहनों से शादी कर ली। महाराष्ट्र के Solapur में शादी का भव्य आयोजन किया गया था। इससे जुड़ा एक वीडियो जब शेयर हुआ तो वह तेजी से वायरल भी हो गया।

bigamy का चार्ज लगाकर अतुल को पकड़ा गया

इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो अतुल पर bigamy का चार्ज लगाकर उसे पकड़ लिया गया। bigamy अवैध है और इसके लिए आरोपी को 7 साल तक की जेल हो सकती है। अतुल के खिलाफ IPC section 494 (marrying again when spouse is alive) का केस दर्ज किया गया है।

परिवार और दोनों जुड़वा बहनों की मर्जी से हो रही थी शादी

मिली जानकारी के अनुसार, अतुल और दोनों बहनें एक दूसरे को बचपन से जानती हैं। दोनों बहने अपने पिता की मृत्यु के बाद अपनी मां के साथ रहती थी और दोनों का अतुल के साथ प्रेम संबंध हो गया। दोनो बहनें IT engineers हैं और दोनों ने अपनी और अपने परिवार की मर्जी से यह शादी की है। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अतुल के लिए यह शादी बर्बादी में बदल सकती है। मामले में जांच जारी है।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment