दुनिया के मशहूर माइक्रो ब्लॉगिंग सोशल साइट ट्विटर को दुनिया के मशहूर बिजनेसमैन एलन मस्क ने खरीद लिया है. यह पूरा सौदा 44 बिलियन डॉलर में पूरा हुआ जिसके बाद इसे शेयर मार्केट से हटाकर प्राइवेट कंपनी बनाने के लिए अमेरिकन स्टॉक एक्सचेंज ने कार्यवाही शुरू कर दिया है.

ट्विटर का शेयर रखने वाले लोगों को कंपनियों ने यह नोटिस देना शुरू कर दिया है कि वह अपना शेयर तुरंत भेज दें ताकि उन्हें पैसे तुरंत सेटल हो सके अथवा सार्वजनिक रूप से हटाने के उपरांत शेयर को $54 प्रति शेयर के भाव से बिक्री कर 10 से 12 दिनों के भीतर पैसे निवेशकों को दिए जाएंगे.

 

मिली जानकारी के अनुसार ट्विटर के सीईओ का स्थान खुद एलन मस्क लेंगे. ट्विटर के CEO पराग अग्रवाल को नौकरी से निकालने के बाद एलन मस्क का सीईओ के रूप में कंपनी संभालने के साथ ही ट्विटर में कई प्रकार के बदलाव होंगे.

हटाया जाएगा प्रतिबंध

ट्विटर पर उल्लंघन करने पर पॉलिसी के तहत लाइफटाइम ट्विटर को इस्तेमाल करने पर रोक लगा दिया जाता हैं. अब Elon Musk Twitter के नियमों में बदलाव करेंगे जिसके साथ ही पुराने प्रतिबंधित अकाउंट नये टर्म्स के तहत ऐक्टिवेट किए जाएँगे. हालाँकि डॉनल्ड ट्रम्प के अकाउंट पर अभी किसी भी प्रकार से टिप्पणी नहीं की गयीं हैं.

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।