दो लोगों ने अपनी जान गवां दी

शारजाह पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि शुक्रवार को पुलिस से बचने के प्रयास में दो लोगों ने अपनी जान गवां दी। बताया गया है कि पुलिस से बचने के प्रयास में दो अफ्रीकी व्यक्ति एक अपार्टमेंट कॉन्प्लेक्स के दसवीं मंजिल से कूद गए।

अवैध काम की मिली थी सूचना

बताते चलें कि पुलिस को खबर मिली थी कि अपार्टमेंट में लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं और वहां अवैध काम भी चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारा था।

पुलिस ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही थी लेकिन दोनो ने अपनी जान ले ली। आसपास के लोगों ने जब यह देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस दोनों को पहले अस्पताल ले गई फिर उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।