सोने की तस्करी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एयरपोर्ट कस्टम अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास लाखों का सोना बरामद किया गया है। इस बात की जानकारी दी गई है कि दोनों आरोपी Azerbaijan नागरिक हैं। दोनों दुबई से सोना लेकर भारत के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आए थे।

दुबई से की गई है सोने की तस्करी की कोशिश

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि दोनों आरोपी दुबई से आए थे। उनके पास 848gms सोना बरामद किया गया है जिसकी कीमत 58.45 लाख रुपए है। दोनों को Customs Act, 1962 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

https://x.com/AirportGenCus/status/1794013730273165377?t=78td6ml_ypj4CGB_sJsxcQ&s=08

पहले भी हो चुकी है सोने की तस्करी की कोशिश

बताते चलें कि यह पहला मामला नहीं है जो दुबई से सोने की तस्करी की कोशिश की गई है। खाड़ी देशों से अक्सर सोने की तस्करी की कोशिश की जाती है। एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा अधिकारी तस्करों को तुरंत गिरफ्तार कर लेते हैं। एयरपोर्ट पर आरोपियों को पकड़ने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है जिसकी मदद से आसानी से पता लगाया जा सकता है कि यात्री के पास सोना है या नहीं। इसके अलावा अवैध सामान लेकर यात्रा करने वाले आरोपियों की भी पहचान आसानी से की जाती है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>