जेल और जुर्माने की सजा सुनाई गई

कुवैत में पुलिस अधिकारियों के साथ बदसलूकी के मामले में दो लोगों को जेल और जुर्माने की सजा सुनाई गई है। Farwaniya Police Station के एक अधिकारी के साथ बदसलूकी का आरोप लगा है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने ऑन ड्यूटी पुलिस अफसर के साथ बदसलूकी की।

क्या था मामला?

बताया गया है कि एक्सीडेंट में एक बच्चे का नाम आया था जिसे उठाकर पुलिस थाने ले गई। इस बात का पता चलते हैं बच्चे के पिता और उसके चाचा ने थाने में आकर हंगामा खड़ा कर दिया और पुलिस वालों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी।

बाद में उन दोनों पर भी मामला दर्ज किया गया और जांच की गई। जांच में उन्हें पुलिस के साथ बदसलूकी के आरोप में दोषी पाया गया और सजा दी गई। आरोपियों को 6 महीने जेल और KD 3,000 के जुर्माने की सजा दी गई है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।