मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

सऊदी महिला और अरबी नागरिकता के उसके पति को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 12 साल जेल की सजा सुनाई गई है। आरोपियों पर जेल के अलावा SR50 million का जुर्माना भी लगाया गया है। बताते चलें कि कोर्ट के अनुसार महिला ने एक कमर्शियल प्रतिष्ठान का रजिस्ट्रेशन करवाया और एक बैंक का अकाउंट खोलने के बाद उसे संचालन की जिम्मेदारी अपने पति को दे दी।

लगा जेल और जुर्माना 

महिला के पति ने दूसरी आरोपी के साथ मिलकर अकाउंट का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच की गई और मामला सामने आया। आरोपियों ने करीब SR63,045,550 देश से बाहर ट्रांसफर किया था। आरोपी के अकाउंट से SR103322.23 बरामद भी किया गया है।

जेल और जुर्माना के अलावा महिला पर 12 साल का ट्रैवल बैन भी लगा दिया है। महिला के पति को देश निकाला की भी सजा दी गई है। इसके अलावा उसपर किसी तरह के बिजनेस करने पर भी परमानेंट पाबंदी लगा दी गई है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।