संयुक्त अरब अमीरात में प्रतिष्ठानों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिस भी प्रतिष्ठान के द्वारा खाद्य पदार्थ नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अबू धाबी अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि नियमों के उल्लंघन मामले में दो प्रतिष्ठानों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। 

दो प्रतिष्ठानों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि Abu Dhabi Agriculture and Food Safety Authority के द्वारा अमीरात के Industrial junction में स्थित Bangla Snack Restaurant और Darbar Express Restaurant को बंद किया गया है। जांच में पाया गया कि इन प्रतिष्ठानों में ऐसे फूड आइटम पाए गए जो स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक थे।

तापमान का भी नहीं रखा गया था ख्याल

इस बात की जानकारी दी गई है कि यहां तापमान का भी ख्याल नहीं रखा गया था। इन प्रतिष्ठानों में साफ सफाई का भी ख्याल नहीं रखा गया था। यहां पर बिना हैडबैंड और ग्लव्स के ही खाना बनाया जा रहा था। 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>