दो खाद्य प्रतिष्ठान हुए बंद 

क़तर में नगर पालिका के द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जाती रहती है ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना हो। अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से Ministry of Municipality (Al Baladiya) ने बताया है कि Al-Wakra Municipality ने “Mama Miss Kitchen Restaurant” को 15 दिन और “Zahrat Al-Fayhaa for Trade, Packaging and Foodstuffs” को 60 दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया है।

ह्यूमन फूड कंट्रोल के नियमों के उल्लंघन का आरोप

बताते चलें कि दोनों उल्लंघन करने वालों पर ह्यूमन फूड कंट्रोल के नियमों के Law No. 8 of 1990  के उल्लंघन का आरोप लगा है। इस दौरान प्रतिष्ठानों के संचालन की अनुमति नहीं होगी और ऐसा किया जायेगा तो यह नियम का उल्लंघन माना जायेगा।

स्वास्थ्य अधिकारियों के द्वारा इस तरह की जांच की जाती है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ह्यूमन फूड कंट्रोल के नियमों का पालन अच्छी तरह से हो रहा है।