हजारों लोग सऊदी में हज के लिए जाते हैं

भारत से हजारों लोग सऊदी में हज के लिए जाते हैं। Telangana Haj Committee के द्वारा इन लोगों के लिए सभी तरह की व्यवस्था की जाती है ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

एक घटना सामने आई है जिसमें हज के लिए सऊदी भेजे गए दो लोगों को वापस भारत भेज दिया गया है। Mohammad Abdul Qadir और उनकी पत्नी Farida Begum को तेलंगाना हज कमेटी ने हज के लिए सऊदी भेजा था। लेकिन वहां पर उन्हें Jeddah airport पर एंट्री की अनुमति नहीं मिली।

आखिर क्यों नहीं मिली एंट्री?

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Farida Begum का पासपोर्ट सऊदी में ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। यही वजह है कि उन्हें जेद्दा एयरपोर्ट पर एंट्री की अनुमति नहीं मिली।

बाद में जांच के बाद पता चला कि उनके पति को भी सऊदी में प्रवेश की अनुमति नहीं है।

वापस भेजा गया मुंबई

इसके बाद Vistara Airlines के जरिए उन दोनों के भारत लौटने की व्यवस्था की गई और मुंबई के लिए टिकट मिला। मुंबई से उन्हें तेलंगाना भेज दिया जाएगा।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>