2 लोगों को किया गया गिरफ्तार

सऊदी में रियाद के Directorate General of Health Affairs ने घोषणा की है कि सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर 2 अवैध महिला प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। महिलाओं पर अबॉर्शन करने का आरोप लगा है।

पूरी मेडिकल व्यवस्था नहीं थी मौजूद

मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं रेजिडेंशियल इलाके में एक बिल्डिंग में अबॉर्शन का काम किया करती थी। लेकिन वहां पर पूरी मेडिकल व्यवस्था नहीं थी। मरीजों और अरब के कानून के मुताबिक उन्होंने बड़ी गलती की है, उन्हें इसी आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

होगी कानूनी कार्यवाही

बताते चलें कि Article 28 of the Law on Practicing Health Professions के उल्लंघन का आरोप है। इस तरह के मामले में पकड़े जाने पर आरोपी को कम से कम 6 महीने की जेल और 100,000 का जुर्माना लगाया जाता है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और साइट से कई तरह के औजार बरामद किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा है कि अरब में इस तरह की घटना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।