स्पाइस जेट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी

सऊदी से भारत आ रहे स्पाइस जेट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान 197 यात्रियों को लेकर Jeddah से कोझिकोड के लिए जा रही थी। इस विमान में चालक दल के छह सदस्यों सहित 197 यात्री सवार होकर भारत यात्रा की कामना कर रहे थे।

हाइड्रोलिक खराबी की शिकायत के बाद तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया

इसी बीच विमान को कोच्चि में इमरजेंसी लैंडिंग कराना पड़ा। उड़ान के दौरान विमान में हाइड्रोलिक खराबी की शिकायत हुई जिसके बाद तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया। यह घटना करीब 6:29 pm की है। Kochi airport पर तुरंत फुल इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई। 19.19 hours में विमान रनवे पर पूरी तरह सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया।

इंडिगो की कन्नूर-दोहा उड़ान को भी मुंबई के लिए डायवर्ट किया गया

इस बीच इंडिगो की कन्नूर-दोहा उड़ान को भी मुंबई के लिए डायवर्ट किया गया। यह फैसला तकनीकी खराबी के कारण लेना पड़ा। इंडिगो की कन्नूर-दोहा उड़ान को शुक्रवार को मुंबई के लिए डायवर्ट किया गया। बाद में इस विमान के यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई और उन्हें सुरक्षित पहुंचाया गया।

एयरलाइन कंपनी ने इस बात की जानकारी दी है। इमरजेंसी के बाद भी सभी लोग सुरक्षित हैं।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।