सऊदी से आई दुखद घटना

भारत से लाखों की संख्या में लोग सऊदी हज यात्रा के लिए जाते हैं। यह कामना की जाती है है कि वह अल्लाह के दर से सुरक्षित वापस लौटें लेकिन कुछ लोगों के साथ ऐसा संभव नहीं हो पाता है। यह जानकारी मिली है कि सऊदी में दो भारतीय तीर्थ यात्रियों की जान चली गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तेलंगाना के दो तीर्थयात्री जो कि Telangana Haj Committee के भी सदस्य थे वह अब इस दुनिया में नहीं रहें।

दो आज तीर्थयात्रियों की सऊदी में गई जान

Haji Ahmad bin Abdullah नामक पहले तीर्थ यात्री की मृत्यु 4 जुलाई को मक्का में हुई थी। वह मूल रूप से Errakunta, Barkas के रहने वाले थे। Al Noor Hospital, Makkah में उनका इलाज चल रहा था लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

वहीं Syed Abdul Quddus नामक दूसरे तीर्थ यात्री की भी जेद्दाह के एक अस्पताल में जान चली गई। वह Nizamabad के रहने वाले थे।

चेयरमैन ने जताया शोक

हज कमेटी के चेयरमैन Muhammad Saleem ने पीड़ित के परिजनों के लिए शोक व्यक्त किया है। मृतकों के आत्मा की शांति की कामना की गई है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>