बंदूक को दिखाकर लूटने का आरोप

BAHRAIN में खिलौने वाले बंदूक को दिखाकर लूटने के आरोप में दो अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने नकली बंदूक दिखाकर एक बहरीनी नागरिक को लूट लिया था।

हैरत की बात यह है कि जब दोनों को कोर्ट में पेश किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ याद नहीं है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पांच पांच साल जेल की सजा सुनाई गई है और जेल के बाद उन्हें देश निकाला की सजा सुनाई गई है।

बंदूक था नकली

पीड़ित ने बताया कि उसे बंदूक के दम पर लूट लिया गया था। लेकिन बाद में पता चला कि वह बंदूक नकली था। उसने बताया कि डर के मारे उसने अपना पर्स और BD50 उन्हें दे दिया है। CCTV footage के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें पकड़ा गया।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।