Two jailed in dubai

दुबई में रहने वाले कामगारों को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि उन्हें सलीके से न रहने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सकती है। हाल ही में एक इसी तरह का मामला सामने आया है जिसमें दुबई कोर्ट में पाकिस्तानी कामगारों को 3 महीने की जेल की सजा सुनाई है और जेल की सजा के बाद उन्हें डिपोर्ट कर दिया जाएगा।

साथी कामगार के साथ बदसलूकी का आरोप

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इन दोनों कामगारों ने अपने साथ काम करने वाले कामगार के साथ बदसलूकी की। बताया गया कि तीनों एक ही स्थान पर रहते थे और यह घटना 3 फरवरी 2024 की रात 1:00 की है। जांच में पता चला कि पीड़ित के साथ उन्होंने चाकू के दम पर बदसलूकी की थी।

आरोपियों ने गलती नहीं की स्वीकार

कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपियों का कहना था कि उन्होंने ऐसी कोई गलती नहीं की है। लेकिन बाद में फोरेंसिक जांच में पता चला कि अपराधी वही हैं जिसके बाद उन्हें जेल की सजा सुनाई गई। उन्हें 3 महीने जेल के बाद डिपोर्ट कर दिया जाएगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>