पूरी खबर एक नज़र,

  • दो एशियाई व्यक्ति को दस साल जेल की सजा सुनाई गई
  • जुर्माना और देश से निकालने की भी सजा 

दो एशियाई व्यक्ति को दस साल जेल की सजा सुनाई गई

संयुक्त अरब अमीरात में दो एशियाई व्यक्ति को दस साल जेल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा आरोपियों पर Dh187,000 का जुर्माना भी लगाया गया है। उन्हें जेल की सजा के बाद देश निकाला की भी सजा दी गई है।

महिला को किडनैप करने का आरोप

आरोपियों ने एक महिला को किडनैप कर लिया और चोरी भी की थी। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसे एक विला में दो दिन तक बांध कर रखा गया था। आरोपी ने उसे कॉफी पर बुलाया था लेकिन उसे किडनैप कर लिया।

आरोपियों ने महिला के साथ बदसलूकी की और Dh7,000 चुरा लिया। शोपिंग एप्प का पासवर्ड लेकर Dh180,000 भी अपने घरवालों के अकाउंट में डाल दिया। महिला का वीडियो बना लिया और उसे पब्लिश करने की भी धमकी देने लगें।