Prophet’s मस्जिद में दो नॉन मुस्लिम महिलाओं का वीडियो वायरल 

सऊदी के Prophet’s मस्जिद में दो नॉन मुस्लिम महिलाओं के प्रवेश की घटना सामने आई है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं लोग का यह भी कहना है कि उन्होंने ऐसे कपड़े पहन रखे थे जो धार्मिक स्थलों पर पहनना वर्जित होता है। यह घटना मंगलवार 7/17/1444 AH (8th Feb, 2023) की है। अब जब यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है तो इससे संबंधित कई तरह के सवाल सामने आ रहे हैं।

दोनों नॉन मुस्लिम महिलाएं Prophet’s Mosque के आंगन में गलती से चली गई थी

बताते चलें कि इस बाबत मंत्रालय के द्वारा जानकारी दी गई है। इस जानकारी में General Presidency Agency for the Prophet’s Mosque Affairs के द्वारा कहा गया है कि दोनों नॉन मुस्लिम महिलाएं Prophet’s Mosque के आंगन में गलती से चली गई थी। Agency ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि महिलाओं का यह प्रवेश गलती से हुआ था।

आगे से न हो ऐसी गलती इसका रखा जायेगा ख्याल 

यह बताया गया कि बाद में जब महिलाओं को इस बात की जानकारी दी गई तो उन्होंने समझदारी दिखाई और शुक्रिया अदा किया। मंत्रालय ने कहा है कि आगे से इस तरह की घटना ना हो इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>