पुलिस ने उन्हें मास्क पहनने के लिए कहा तब वह पुलिस को मार कर भाग गए

दुबई क्रिमिनल कोर्ट ने बताया है कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर आरोप है कि जब पुलिस ने उन्हें मास्क पहनने के लिए कहा तब वह पुलिस को मार कर भाग गए। यह मामला 29 जनवरी का है। 46 और 32 वर्षीय Egyptian इसके आरोपी हैं। 

4 लोगों को रोका जिनमें से दो लोगों ने मास्क नहीं पहना था

बता दें कि पुलिस ने 4 लोगों को रोका जिनमें से दो लोगों ने मास्क नहीं पहना था। दोनों के खिलाफ जुर्माना लगाया गया और उनमें से एक वकील ने उन का जुर्माना भी भरा। पुलिस ने जब उनसे आई डी कार्ड मांगा तो उसने कहा कि उसकी आईडी कार्ड पहले से ही जब्त कर ली गई और इतना कहने के बाद वह भागने लगा। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो पुलिस के साथ मारपीट करने लगा और दूसरा उसका वीडियो बनाने लगा। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।