हादसे में दो लोगों की जान गई

ओमान के Al Dakhiliyah Governorate में हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। अधिकारियों ने बताया है कि Al Dakhiliyah Governorate के Bidbid में साइट पर हादसा हो गया है जिसमे दो लोगों ने जान गवां दी है और एक घायल हो गया है।

जानकारी मिलते ही राहत बचाव टीम पहुंची 

बताते चलें कि Civil Defence and Ambulance Authority (CDAA) ने अपने बयान में बताया है कि Al Dakhiliyah की राहत बचाव टीम घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची।

पता चला कि साइट पर दो कामगारों के ऊपर मिट्टी गिरने से यह हादसा हुआ है। इनके अलावा एक कामगार घायल भी हो गया है। घायल को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।