विवाद के कारण हुई लड़ाई 

अलग अलग स्थानों से काम करने के लिए कामगार खाड़ी देशों में जाते हैं। सभी लोगों की विचारधारा, रहन-सहन और काम करने का तरीका अलग अलग होता है। कभी कभी इन बातों में सामंजस्य नहीं होने के कारण लड़ाई भी हो जाती है। दुबई में एक इसी तरह का मामला सामने आया है। दुबई के क्रिमिनल कोर्ट ने दो कामगारों पर एक दूसरे के साथ मारपीट और बदसलूकी के मामले में जुर्माना लगाया है।

कंपनी के हेडक्वार्टर में ही लड़ाई शुरू कर दी

जानकारी के लिए बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक दो कामगारों के बीच आर्थिक विवाद को लेकर बाताबाती हो गई। दोनो ने कंपनी के हेडक्वार्टर में ही लड़ाई शुरू कर दी थी। मैनेजर ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Dh3,000 का जुर्माना लगाया गया

पहले आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कंपनी के हेड क्वार्टर में कामगार से अपने पैसे मांगने गया था जो उसने उसे दिए थे। लेकिन पैसे देने के बदले उसके साथ बदसलूकी की गई। लोक अभियोजक ने दोनों पर Dh3,000 का जुर्माना लगाया है।

 

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।