एक एक साल के लिए सस्पेंड

Kuwait कोर्ट ने दो डॉक्टर्स को एक एक साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने भारी गलती कर दी थी। मरीज की आंख में दवा की जगह टूथपेस्ट डालने का आरोप है। जिसके कारण उसकी आंख खराब हो गई।

व्यक्ति की आंख हुई खराब 

बताते चलें कि इसके कारण अब उसकी शादी भी नही हो पा रही है। पीड़ित के वकील ने बताया कि इन सभी गलती के कारण मरीज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है और आगे भी जिंदगी में करना होगा। उसने कहा है आरोपियों के खिलाफ भारी मुवावजे की मांग करेगा।

खबर हो कि डॉक्टर ने एक ही कंपनी के टूथपेस्ट जेल को आई जेल समझकर लिख दिया। बाद में पीड़ित के साथ हादसे के बाद यह पता चला और उनके खिलाफ कार्यवाई की गई।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।