दो कामगारों को बचाया गया

KUWAIT में बिल्डिंग के 27th floor पर फंसे दो कामगारों को बचा लिया गया है। Firefighting teams ने इन दोनों कामगारों को बचा लिया है। Kuwait Fire Force के पब्लिक रिलेशन और मीडिया डिपार्टमेंट के बयान के अनुसार Central Operations Department को बुधवार सुबह इस बात की जानकारी मिली कि Al-Mirqab में दो कामगार फंस गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची टीम

इस घटना की जानकारी मिलते ही Central Operations Department ने तुरंत निर्देश दिया कि फायर फाइटिंग टीम वहां पहुंचे और मामले को काबू करे। इसके बाद फायर फाइटिंग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों कामगारों को बचाने का काम शुरू कर दिया गया। पीड़ित 38-story building के 27th floor पर फंस गए थे।

अधिकारियों ने बताया है कि फंसे कामगारों को सुरक्षित तरीके से निकाल लिया गया है। इस हादसे में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>