संयुक्त अरब अमीरात में निवासियों के लिए नया वीजा अपडेट जारी किया गया है। कहा गया है कि जो भी यात्री यूएई और यूनाइटेड किंगडम के बीच टूरिज्म, मेडिकल ट्रीटमेंट या फिर किसी भी परपस से यात्रा करना चाह रहे हैं उन्हें वीजा शुल्क से संबंधित नए नियमों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए।
9 अप्रैल 2025 से बढ़ जाएगा वीजा शुल्क
बताते चलें कि इस बात की जानकारी दी गई है कि यूएई और यूनाइटेड किंगडम के बीच यात्रा कर रहे यात्रियों को 6 महीने विजिट वीजा के लिए अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा। यह 9 अप्रैल 2025 के बाद से लागू हो जाएगा।
कितना बढ़ाया गया है वीजा शुल्क?
दोनों देशों के बीच यात्रा के लिए 6 महीने की अवधि वाली वीजा शुल्क पहले £115 था जिसे बढ़ाकर £127 कर दिया गया है। यानी की विजय शुल्क में करीब 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। बड़ी संख्या में यूएई से नागरिक और प्रवासी हर साल यूरोपियन देशों में जाते हैं। खासकर समर वेकेशन के समय यह टूरिज्म के लिए पसंदीदा स्थल है। वहीं प्राइवेट और मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए वीजा शुल्क £20 से £220 बढ़ा दिया गया है। वहीं Direct airside transit fee को £4 से बढ़ाकर £39 कर दिया गया है।