UAE : 1 जनवरी से वाहन चालकों के लिए की जाएगी पेड पार्किंग की सुविधा शुरू, जारी की गई टाईमिंग

Satyam Kumari13 December 20241 min read0 viewsIndia

शारजाह में वाहन चालकों के लिए नई अपडेट जारी की गई है। बताया गया है कि शारजाह के Al Dhaid city में पेड पार्किंग की सेवा 1 जनवरी 2025 से शुरू की जाएगी। Sharjah Municipality के द्वारा इस इलाके में पेड पार्किंग की सेवा शुरू की जाएगी। इस संबंध में नया नियम लागू किया गया है।

कब से कब तक लागू रहेगा पार्किंग शुल्क?

बताया गया है कि पार्किंग शुल्क से संबंधित नया नियम शनिवार से गुरुवार, 8am से लेकर 10pm तक लागू रहेगा। यह भी कहा गया है कि कुछ इलाकों को छोड़कर बाकी स्थानों पर शुक्रवार को यह पार्किंग सुविधा निशुल्क रहेगी। टाईमिंग के हिसाब से शारजाह में पार्किंग स्लॉट के हिसाब से पेमेंट करना होगा। 1 नवंबर से 8am से लेकर midnight तक वाहन चालक पेमेंट कर सकेंगे। वहीं पहले यह paid parking fees को 8am से लेकर 10pm तक पेमेंट करना होता था।

वाहन चालकों को सभी यातायात नियमों का पालन जरूरी है। अगर कोई वाहन चालक इन यातायात नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। आरोपी को जेल की भी सजा हो सकती है और जुर्माना भी किया जा सकता है।

Share:

Comments

Leave a comment