UAE : 14 घरेलू कामगारों की एजेंसी पर लगा पेनाल्टी, नियोक्ता को नहीं किया था भुगतान

Satyam Kumari26 February 20251 min read0 viewsUAE

संयुक्त अरब अमीरात में घरेलू कामगारों को नियुक्त करने वाली कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। दरअसल इन कंपनियों पर कई तरीके से नियम के उल्लंघन का आरोप लगा है। जनवरी के महीने में जांच के ध्यान इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई है।

आरोपियों के द्वारा किया गया है 22 उल्लंघन

बताते चलें कि इस बात की जानकारी दी गई है कि 14 domestic worker agencies पर पेनाल्टी लगाई गई है। इन सभी के खिलाफ Mohre के द्वारा 22 उल्लंघन दर्ज किया गया है। इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। दरअसल इन कम्पनियों के द्वारा नियोक्ता को समय पर पेमेंट न करने के लिए भी पेनाल्टी लगाई गई है।

इसके अलावा मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए सर्कुलर का भी उल्लंघन किया जा रहा था। जिन एजेंसियों के द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया है उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि उन्हें लेबर कानून से संबंधित नियमों के उल्लंघन पर इसकी शिकायत 80084 पर कर सकते हैं। अगर एजेंसी के द्वारा रिक्रूटमेंट शुल्क नहीं दिया जा रहा है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment