UAE : 5 दोस्तों के साथ मिलकर टिकट खरीदने वाले प्रवासी ने जीता Dh10 million का ईनाम, बिजनेस में करेंगे इन्वेस्ट

Satyam Kumari5 June 20241 min read0 viewsUAE

Abu Dhabi Big Ticket के raffle draw में प्रवासी ने जीता ईनाम

संयुक्त अरब अमीरात में 3 जून को आयोजित Abu Dhabi Big Ticket के raffle draw में प्रवासी Hossein Ahmad Hashemi ने ईनाम जीत लिया है। प्रवासी ने इसमें ग्रैंड ईनाम जीत लिया है। बताया गया है कि वह दुबई में पिछले 20 सालों से रह रहे हैं और बिग टिकट में 5 सालों से भाग लेने के बाद उनकी किस्मत चमकी है।

दोस्त ने टिकट खरीदने की दी थी सलाह

इस मामले में यह जानकारी दी गई है कि विजेता के दोस्त ने उन्हें टिकट खरीदने के लिए सुझाव दिया था। इसके बाद से ही वह लगातार इसमें भाग ले रहे हैं। यह प्राइज मनी वह अपने दोस्तों के साथ शेयर करेंगे। पांच दोस्तों के साथ मिलकर उन्होंने टिकट खरीदा था। उनका कहना है कि कभी भी हार नहीं माननी चाहिए लगातार 5 वर्षों से टिकट खरीदने के बाद यह दिन देखने को मिला है। उन्होंने Dh10 million का ईनाम जीत लिया है।

जीत पर जताई खुशी

अपनी इस जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा है कि वह बहुत ही ज्यादा खुश हैं। उन्होंने कहा है कि अपने दोस्तों के साथ मिलकर डिसाइड करेंगे कि पैसों का क्या करना है, हो सकता है कि वह किसी बिजनेस में इन्वेस्ट करें।

Share:

Comments

Leave a comment