UAE : 52 मंजिला मकान में लगी आग में गई 5 लोगों की जान, अधिकारियों ने शुरू की जांच

Satyam Kumari15 April 20251 min read0 viewsUAE

संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में लगी आग में 5 लोगों की जान चली गई है और 19 लोग घायल हुए हैं। शारजाह अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि यह घटना रविवार सुबह 52-floor residential building में आग लग गई थी।

अलग अलग नागरिकता के 1500 लोग रहते थे

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इस बिल्डिंग में अलग-अलग नागरिकता के 1500 लोग रहते हैं। शारजाह पुलिस को आग लगने की घटना की जानकारी 11.31 am में मिली थी। यह आग अपार्टमेंट के ऊपरी माले में लगी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और फिर लोगों को बिल्डिंग से बाहर निकालना शुरू कर दिया गया। मौके पर सिविल डिफेंस की टीम पहुंची और एंबुलेंस भी पहुंची। 19 घायल पीड़ितों को अस्पताल में पहुंचा दिया गया है। Colonel Dr Ahmed Saeed Al-Naor ने मृतकों के परिजनों के लिए संवेदना व्यक्त की है। अभी फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आग किन कारणों से लगा था। पुलिस अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।

Share:

Comments

Leave a comment