UAE : ADAFSA ने 5 खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ की कार्यवाही, सुरक्षा नियमों का किया था उल्लंघन

Satyam Kumari15 February 20251 min read1 viewsUAE

संयुक्त अरब अमीरात में खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई है। Abu Dhabi Agriculture and Food Safety Authority के द्वारा यह कहा गया है कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

4 रेस्टोरेंट और एक खाद्य प्रतिष्ठान के खिलाफ की गई है कार्यवाही

बताते चलें कि इस बात की जानकारी दी गई है कि Al Khalidiyah में स्थित एक सुपरमार्केट के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई है। वहीं इसके अलावा 4 रेस्टोरेंट और एक खाद्य प्रतिष्ठान के खिलाफ भी कार्यवाही की गई है। इन सभी पर Law No. (2) of 2008 के नियम का उल्लंघन का आरोप है। इन प्रतिष्ठानों के द्वारा खाद्य सुरक्षा संबंधी उल्लंघन किए गए थे।

ADAFSA के द्वारा यह कहा गया है कि प्रतिष्ठानों के द्वारा साफ सफाई भी नहीं रखी गई थी। जिन कामगारों के पास फूड ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट नहीं था उन्हें भी हायर कर लिया गया था। फर्श, शेल्व्स, जिन स्थानों पर खाना रखा जा रहा था वो स्थान साफ नहीं था। खाद्य क्वालिटी के खिलाफ Abu Dhabi Government के toll-free number 800555 पर शिकायत कर सकते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment