Advanced Visa System से हो रही है मदद 

संयुक्त अरब अमीरात में पिछले साल अक्टूबर में कई तरह के वीजा रिफॉर्म्स के जरिए एंट्री वीजा की सेवाओं को ठीक करने की कोशिश की गई है। Advanced Visa System के तहत किए गए बदलाव लोगों की सहूलियत के लिए बनाए गए हैं। दुबई में रहने वाले लोग अगर अपने परिवार के खास सदस्यों को यूएई में रहने के लिए बुलाना चाहते हैं तो इसकी प्रक्रिया बेहद आसान है। लोगो ने बताया कि प्रक्रिया आसान होने के साथ इसमें कम कीमत भी लग रहा है।

प्रक्रिया आसान होने के साथ कीमत भी लग रहा कम

मिली जानकारी के अनुसार दुबई में रहने वाले लोग अगर अपने घर परिवार या दोस्तों को बुलाना चाहते हैं तो इसके लिए प्रक्रिया बेहद आसान है और उन्हें 3 महीने का विजिट वीजा भी मिल जायेगा। इस वीजा के लिए Dh1,000 भी चुकाना होता है जो कि रिफंडेबल होता है।

कई लोगों ने इस मामले में खुशी व्यक्ति की है। जो लोग अपने माता, पिता या भाई बहन को 60 दिन के लिए दुबई बुला रहे थे वह अब 90 दिन के लिए बुला पाएंगे। Amer centre में जाकर आवेदन किया जा सकता है।

ज़रूर पढ़िए.

UAE Freelance Visa के साथ दुबई जाइए काम पर. क़ीमत, योग्यता, बैंक बैलेंस सबकी जानकारी जानिए

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>