इन दिनों गर्मियों का मौसम और छुट्टियों का दौर जारी है. लेकिन सबके बीच UAE में हवाई टिकटों की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इसका सबसे बड़ा कारण ईरान और इजरायल के बीच चल रहा तनाव है. दोनों देशों की जंग को देखते हुए कई एयरलाइंस को ईरान, सीरिया और इराक जैसे देशों के वायुक्षेत्र से रूट डायवर्ट करना पड़ा. रूट डायवर्ट करने की वजह से उड़ान की समय अवधि बढ़ गई है, ईंधन खपत बढ़ी, ऑपरेशनल कॉस्ट और टिकट की कीमतें बढ़ गईं है.

क्यों महंगी हुई UAE से उड़ानें

अगर आप इस गर्मी में मुंबई, नैरोबी, लंदन या न्यूयॉर्क जाने की योजना बना रहे हैं और टिकट की कीमत सुनकर हैरान रह जायेंगे. दुबई और अबूधाबी से एशिया, यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका जाने वाली अधिकांश फ्लाइट्स अब 15% से 60% ज्यादा महंगी हो चुकी हैं.

क्षेत्र औसत वृद्धि
एशिया (भारत, थाईलैंड) 🔺 20–30%
यूरोप (लंदन, पेरिस) 🔺 25–40%
अफ्रीका (नैरोबी) 🔺 30–50%
नॉर्थ अमेरिका (न्यूयॉर्क) 🔺 40–60%
  • गर्मियों में यूएई से भारत लौटने की कीमतें 15% से 60% तक बढ़ गई हैं.

  • कुछ लोकप्रिय रूट्स जैसे:

    • दुबई–मुंबई: पहले ₹22,000, अब ₹35,000+

    • अबूधाबी–दिल्ली: पहले ₹25,000, अब ₹40,000+

गर्मी की छुट्टियों में हर साल हज़ारों भारतीय प्रवासी अपने परिवार से मिलने भारत लौटते हैं. लेकिन इस बार किराए में आई भारी बढ़ोतरी ने सबकी हालत खराब कर दी है.

यूएई से अमेरिका जाना भी हुआ महंगा 

अगर आप अमेरिका (विशेषकर न्यूयॉर्क, ह्यूस्टन या शिकागो) की फ्लाइट बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको टिकट के लिए ज्यादा रकम चुकानी पड़ेगी.

यूएस फ्लाइट्स के टिकट में 15–20% की बढ़ोतरी

गंतव्य पहले (Pre 13 जून) अब (Post 13 जून) वृद्धि
न्यूयॉर्क (One-way) Dh1,030 ($280) Dh1,210–1,325 ($330–$361) 🔺 20% ↑
राउंड ट्रिप (NYC, Chicago, Houston) Dh2,050–2,200 ($560) Dh2,475+ ($674+) 🔺 15–20% ↑

केन्या, यूरोप और इज़राइल जाने वाली उड़ानों पर भी महंगाई की मार

13 जून के बाद से केवल भारत और अमेरिका ही नहीं, बल्कि अफ्रीका और यूरोप जाने वाली फ्लाइट्स की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है.

केन्या (नैरोबी) जाने वाली फ्लाइट्स 25% तक महंगी

  • वन-वे टिकट:

    • पहले: Dh550 ($150)

    • अब: Dh640–750 ($174–$204)

  • राउंड-ट्रिप औसत:

    • अब: Dh1,195 ($326)

    • एक हफ्ते में ही करीब 25% की वृद्धि

क्या है कारण?

  • कई एयरलाइंस सीधे रूट की जगह अब स्टॉपओवर जोड़ रही हैं — ताकि ईरान/सीरिया के ऊपर से उड़ान से बचा जा सके.

  • इससे सफर लंबा, और टिकट महंगा हो गया है.

यूरोप (जैसे जर्मनी) में भी असर, भले ही रूट प्रभावित न हो
  • फ्रैंकफर्ट जैसे शहरों के लिए फ्लाइट किराया:

    • पहले: Dh750 ($205)

    • अब: Dh950 ($260)

    • यानी 25% उछाल, जबकि ये रूट सीधे संघर्ष क्षेत्र से होकर नहीं गुजरते

क्यों बढ़े दाम?

  • अल्टरनेट रूट्स पर ट्रैफिक बढ़ गया है

  • एयरलाइनें अब भीड़ वाले रूट पर ऑपरेट कर रही हैं — जिससे डिमांड बढ़ी, और किराए ऊपर

इज़राइल जाने वाली उड़ानों पर मिला-जुला असर
  • टेल अवीव की कुछ उड़ानें रद्द हो गईं

  • बाकी रूट्स पर सुरक्षा कारणों से रेट बढ़ाए गए या डायवर्ट किया गया