संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एविएशन सेक्टर ने इतिहास रच दिया है। UAE General Civil Aviation Authority (GCAA) ने जानकारी दी है कि देश के नेशनल एयरक्राफ्ट रजिस्ट्री में रजिस्टर्ड विमानों की संख्या पहली बार 1,000 का आंकड़ा पार कर गई है और अब यह संख्या 1,001 हो गई है। यह उपलब्धि देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और विमानन क्षेत्र में हो रहे विकास को दर्शाती है।

📰: Saudi Arabia Visa Update: सऊदी में एग्जिट-री एंट्री वीजा चेक करना हुआ आसान, जानें नए नियम और जरूरी फीस

राष्ट्रीय एयरलाइंस की अहम भूमिका

कुल रजिस्टर्ड विमानों में से 554 विमान UAE की नेशनल एयरलाइंस के पास हैं। यह आंकड़ा कुल विमानों का 55 प्रतिशत से भी ज्यादा है। इससे साफ पता चलता है कि ग्लोबल कनेक्टिविटी और एयर ट्रांसपोर्ट के मामले में UAE की एयरलाइंस पूरी दुनिया में कितनी मजबूत स्थिति में हैं।

क्या बोले अधिकारी

GCAA के डायरेक्टर-जनरल Saif Mohammed Al Suwaidi ने बताया कि यह रिकॉर्ड वैश्विक स्तर पर एयरलाइंस और ऑपरेटरों का UAE के रेगुलेटरी सिस्टम पर भरोसे का सबूत है। वहीं, एविएशन सेफ्टी अफेयर्स के असिस्टेंट डायरेक्टर-जनरल Eng. Aqeel Al Zarooni ने कहा कि विभाग अब स्मार्ट डिजिटल सेवाओं और बेहतर नियमों के जरिए सुरक्षा के मानकों को और भी ज्यादा मजबूत कर रहा है। सरकार की Zero Bureaucracy जैसी पहल से प्रक्रियाओं को पहले से और भी सरल बना दिया गया है जिससे एविएशन सेक्टर में काम करना आसान हो गया है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.