संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सुरक्षा कारणों से बंद किया गया एयरस्पेस अब फिर से खोल दिया गया है। जनरल सिविल एयरोनॉटिक्स अथॉरिटी (GCAA) ने जानकारी दी कि मंगलवार सुबह 5:16 बजे से सभी उड़ानें सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इससे पहले 16 मार्च को दुबई एयरपोर्ट के पास हुए एक हादसे के बाद सुरक्षा के लिहाज से एयरस्पेस को अस्थायी रूप से बंद किया गया था। अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।

हवाई सेवा फिर से शुरू होने पर क्या हैं ताजा अपडेट?

GCAA ने पुष्टि की है कि सुरक्षा आकलन पूरा होने के बाद हवाई यातायात बहाल कर दिया गया है। 17 मार्च को तड़के 3:14 बजे एहतियात के तौर पर पूरे देश का हवाई क्षेत्र बंद किया गया था। इस दौरान कई उड़ानों को मस्कट, रियाद और कुवैत सिटी की ओर मोड़ दिया गया था। अब दुबई एयरपोर्ट (DXB) और अल मकतूम एयरपोर्ट (DWC) पर कामकाज सामान्य हो गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट निकलने से पहले अपनी उड़ान का समय एयरलाइन से जरूर कंफर्म कर लें क्योंकि उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है।

टिकट रिफंड और डेट चेंज पर एयरलाइंस के नए नियम

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए प्रमुख एयरलाइंस ने रिफंड और बुकिंग में बड़ी राहत दी है। इसके नियम इस प्रकार हैं:

  • Emirates Airline: 28 फरवरी से 31 मार्च के बीच की टिकट पर 9 बार मुफ्त तारीख बदल सकते हैं या पूरा पैसा वापस ले सकते हैं।
  • Etihad Airways: 3 मार्च तक की यात्रा वाली टिकट पर पूरा रिफंड मिलेगा और 18 मार्च तक फ्री रीबुकिंग की सुविधा है।
  • यात्री सहायता: एयरलाइंस प्रभावित यात्रियों को रहने और खाने की सुविधा देने के लिए जिम्मेदार हैं।
  • फ्लाइट स्टेटस: अपनी फ्लाइट की जानकारी के लिए एयरलाइन की वेबसाइट या ऐप पर नजर रखें।
Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com