ग्रीन स्टेटस की वैधता अब केवल 14 दिन 

संयुक्त अरब अमीरात में अभी भी कई प्रतिष्ठानों में प्रवेश लेने के लिए Al Hosn एप्प पर ग्रीन स्टेटस होना जरूरी है। National Emergency, Crisis and Disaster Management Authority (NCEMA) ने कहा है कि पहले ग्रीन स्टेटस की वैधता 30 दिन की होती थी जिसे अब केवल 14 दिन तक सीमित कर दिया गया है।

14 दिन के बाद फिर से स्टेटस हो जाएगा ग्रे

यानी कि अब Al Hosn एप्प पर ग्रीन स्टेटस केवल 14 दिन के लिए मान्य होगा। सबसे पहले आपको PCR test कराना होगा। अगर रिजल्ट नेगेटिव आता है तो एप्प पर 14 दिन के लिए स्टेटस ग्रीन हो जाएगा। लेकिन 14 दिन के बाद फिर से स्टेटस ग्रे हो जाएगा जिसे ग्रीन करने के लिए फिर से पीसीआर टेस्ट कराना होगा।

मास्क लगाना जरूरी

इसके अलावा मंत्रालय ने अभी अपील किया है कि लोगों को अंदरूनी इलाकों में मास्क लगाकर रहना चाहिए। भीड़भाड़ वाले इलाके और ऐसे स्थान जहां संक्रमण का खतरा अधिक हो वहां पर मास्क लगाना अभी भी जरूरी है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।