भारत में UAE के राजदूत अब्दुलनासर जमाल अलशाली ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में UAE पर हुए मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोकने में जो कामयाबी मिली है, वह सिर्फ किस्मत नहीं है। यह एक बहुत ही सोच-समझकर तैयार किए गए मजबूत डिफेंस सिस्टम का नतीजा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, UAE के एयर डिफेंस सिस्टम ने 90 प्रतिशत से ज्यादा हमलों को हवा में ही नाकाम कर दिया है।

हमले और बचाव के आंकड़े क्या कहते हैं?

UAE के पास पैट्रियट (Patriot), थाड (THAAD) और बराक-8 (Barak-8) जैसे मल्टी-लेयर एयर डिफेंस सिस्टम मौजूद हैं। 28 फरवरी 2026 से लेकर अब तक UAE की तरफ 1400 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन दागे गए हैं।

  • बैलिस्टिक मिसाइल: कुल 253 मिसाइल डिटेक्ट हुए, जिनमें से 233 को हवा में ही नष्ट कर दिया गया।
  • ड्रोन: 1440 ड्रोन का पता चला, जिनमें से 1359 को नाकाम किया गया।
  • क्रूज मिसाइल: 8 मिसाइल डिटेक्ट हुए और सभी 8 को नष्ट कर दिया गया।

9 से 10 मार्च के बीच भी 15 बैलिस्टिक मिसाइल दागे गए, जिनमें 12 को रोका गया और 3 समुद्र में गिरे। इसी तरह 18 ड्रोन में से 17 को मार गिराया गया। वहीं इराक के एरबिल स्थित UAE वाणिज्य दूतावास पर भी ड्रोन से हमला हुआ, जहां 3 ड्रोन गिराए गए और कोई नुकसान नहीं हुआ।

फ्लाइट्स और CBSE परीक्षाओं पर क्या है अपडेट

इन हालात का असर आम जनजीवन और गल्फ में रहने वाले भारतीयों पर भी पड़ा है। सबसे बड़ा अपडेट शिक्षा और यात्रा से जुड़ा है।

  • CBSE परीक्षा: भारत के CBSE बोर्ड ने 7 से 11 मार्च 2026 तक UAE, बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान और सऊदी अरब में होने वाली कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। कक्षा 12 की 7 मार्च वाली परीक्षा को टाल दिया गया है।
  • फ्लाइट्स: flydubai ने अपनी उड़ानों का शेड्यूल कम कर दिया है। वहीं Cathay Pacific ने 31 मार्च 2026 तक दुबई के लिए अपनी सभी यात्री और कार्गो फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं।
  • सुरक्षा निर्देश: UAE की आपदा प्रबंधन अथॉरिटी (NCEMA) ने सभी लोगों को अलर्ट के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने को कहा है। इसके अलावा कुवैत में भारतीय दूतावास ने बताया है कि रमजान के दौरान सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक कॉन्सुलर सेवाएं चालू रहेंगी।

अर्थव्यवस्था और खाने-पीने के सामान की स्थिति

आम लोगों के मन में राशन और अर्थव्यवस्था को लेकर भी सवाल हैं। सरकार ने साफ किया है कि देश में जरूरी खाने-पीने के सामान का स्टॉक अगले चार से छह महीने के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।

इसके साथ ही UAE के सेंट्रल बैंक ने जानकारी दी है कि देश का वित्तीय सिस्टम पूरी तरह से मजबूत है। बैंकों का कुल एसेट 5.42 ट्रिलियन AED के पार है। यूएन में UAE के राजदूत जमाल अल मुशरख ने भी स्पष्ट किया है कि UAE ईरान के खिलाफ किसी भी हमले में हिस्सा नहीं लेगा और शांति व कूटनीति का रास्ता हमेशा खुला रहेगा।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com