यात्रियों के लिए आवागमन की सुविधा

OMAN में एयरलाइन के द्वारा यात्रियों के लिए आवागमन सुविधा आसान करने की कोशिश की जा रही है। SalamAir एयरलाइन ने नए रूट की घोषणा की है। एयरलाइन Fujairah International Airport के लिए डायरेक्ट विमानों के संचालन की सुविधा उपलब्ध कराएगा।

एयरलाइन ने कहा है कि यूएई के Fujairah International Airport के लिए उड़ानों के संचालन की व्यवस्था की जाएगी। एयरलाइन के द्वारा चार साप्ताहिक उड़ानों का संचालन शुरू किया जाएगा।

चार साप्ताहिक उड़ानों का संचालन किया जाएगा शुरू

एयरलाइन के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार न्याय के लिए चार सप्ताहिक उड़ानों का संचालन शुरू किया जाएगा। एयरलाइन की सेवा सोमवार और बुधवार को मिलेगी। अपने बयान में Salam Air के CEO ने कहा है कि Fujairah के लिए उड़ानों का संचालन शुरू किया जा रहा है। इसकी मदद से ओमान और यूएई के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को आसानी होगी।

उड़ानों का संचालन शुरू हो जाने के बाद यात्रियों को आवागमन में हो रही परेशानियों का समाधान हो जाएगा। अधिक संख्या में उड़ानों की मौजूदगी के कारण किराया भी कम लग सकता है। उड़ानों की शुरुआत को लेकर यात्री उत्साहित हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>