संयुक्त अरब अमीरात ने कतर के साथ अपने सारे सीमाओं को दोबारा से खोल दिया है और इस बात की जानकारी सार्वजनिक कर दी है कि संयुक्त अरब अमीरात से कतर और कतर से संयुक्त अरब अमीरात के लिए कोई भी व्यक्ति सड़क मार्ग या हवाई मार्ग या समुद्री मार्ग के द्वारा जा सकता है.

कतर के ऊपर अलगाववादी और अन्य इलीगल एक्टिविटीज के आरोप के साथ सऊदी और कई अन्य खाड़ी देशों ने कतर को अपने गुट से अलग कर दिया था. कुवैत के मध्यस्थों और अमेरिकी पॉलिसीज के बीच इस बार हुए खाड़ी देशों के सम्मेलन में सऊदी अरब ने कतर के साथ मैत्री संबंध दोबारा से स्थापित किए.

ताजा विकास के अनुसार अब सऊदी के साथ-साथ कतर के संबंध संयुक्त अरब अमीरात से भी सीधा खोल दिए गए हैं और सामान्य यात्राओं के साथ-साथ बिजनेस करने के लिए अनुमति दे दी गई है.

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।