दुबई में संकट एवं आपदा प्रबंधन ने दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और भारत से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना प्रोटोकॉल में ढील दी है. इस ढ़ील के बाद इन तीनों देश में रह रहे लोग अब दुबई जा सकते हैं.

Image

कोरोना की दूसरी लहर के कारण लगा था प्रतिबंधः

गौरतलब है कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बीच कई देशों ने भारत में रह रहे लोगों की अपने देश में एंट्री पर बैन लगा दिया था. लेकिन अब दूसरी लहर के कम हो जाने के बाद धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं. इसी कड़ी में दुबई ने शर्त के साथ यात्रा प्रतिबंध में ढ़ील दे दी है.

अप्रैल से लागू हुई थी रोकः 

गौरतलब है कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बेकाबू होने के बाद संयुक्त अरब अमीरात ने भारत पर ट्रैवल बैन लगा लगा दिया था. यूएई ने 24 अप्रैल को प्रतिबंध की घोषणा की थी. हालांकि, इस रोक के कारण कई लोगों का टिकट कटा होने के बाद भी वो नहीं जा सके थे.

वैध रिहायशी वीजा जरूरीः

मीडियी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत से जो लोग दुबई जा रहे हैं, उनके पास वैध रिहायशी वीजा होना जरूरी है. अगर उनके पास वैध रिहायशी वीजा नहीं है तो उन्हें आने की इजाजत नहीं होगी. इसके अलावा उनकी वैक्सीनेशन भी हो चुका होना भी अनिवार्य है.

uae covid19 vaccine
uae covid19 vaccine

यूएई ने कहा है कि देश में इंट्री उन्हीं लोगों को मिलेगी जो संयुक्त अरब अमीरात के मान्य कोरोना वैक्सीन की की दोनों खुराक ले चुके हैं. मीडिया में आयी खबरों के अनुसार दुबई सरकार ने जिन चार टीकों को मान्यता दी है उनमें सिनोफार्मा, फाइजर-बायोनटेक, स्पूतनिक और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका शामिल हैं.

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।