UAE की स्टेट सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने एक बड़े ऑपरेशन में ईरान से जुड़े एक ग्रुप को पकड़ा है. इस ग्रुप पर देश के अंदर आतंकी हमले और तोड़फोड़ की साजिश रचने का आरोप है. प्रशासन ने इस मामले में 27 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनकी पहचान उजागर करते हुए उनकी तस्वीरें भी जारी की हैं.

ℹ️: Oman Police Action: मस्कट में 40 लोग गिरफ्तार, फर्जी नोट और ड्रग्स के साथ पकड़े गए विदेशी, रेजिडेंसी नियमों का भी था उल्लंघन

UAE सरकार ने आरोपियों पर क्या आरोप लगाए हैं?

UAE स्टेट सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने बताया कि यह ग्रुप ईरान की “Velayat-e Faqih” विचारधारा से जुड़ा था. इस ग्रुप पर आरोप है कि वे Emirati युवाओं को गुमराह कर रहे थे और उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे थे. इसके अलावा, ये लोग बाहरी देशों में संदिग्ध संस्थाओं को पैसा भेज रहे थे और गुप्त मीटिंग्स कर रहे थे.

गिरफ्तार लोगों पर क्या केस दर्ज किए गए?

गिरफ्तार किए गए 27 लोगों पर एक गुप्त संगठन चलाने और विदेशी ताकतों के प्रति वफादारी की कसमें खाने का आरोप है. उन पर देश की एकता और सामाजिक शांति को नुकसान पहुंचाने का भी केस दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि यह ग्रुप UAE की विदेश नीति के खिलाफ लोगों को भड़काने का काम कर रहा था.

ईरान ने इस कार्रवाई पर क्या प्रतिक्रिया दी?

ईरान के विदेश मंत्रालय ने इन गिरफ्तारियों का विरोध किया है. प्रवक्ता Esmaeil Baghaei ने कहा कि UAE ने बिना किसी ठोस वजह के यह कदम उठाया है. ईरान ने UAE सरकार से मांग की है कि वह गिरफ्तार लोगों के मानवाधिकारों का सम्मान करे और किसी भी तरह की जवाबी कार्रवाई से बचे.

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.