UAE सरकार ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। यह ग्रुप ईरान से जुड़ा था और देश में बड़ी तबाही मचाने की फिराक में था। स्टेट सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने इस ऑपरेशन में 27 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि ये लोग योजनाबद्ध तरीके से हमले और तोड़-फोड़ करने वाले थे।

🗞️: Qatar Flight Update: हमद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेशी एयरलाइंस की वापसी शुरू, अब आसान होगी यात्रा

गिरफ्तार लोगों पर क्या आरोप हैं और वे क्या करना चाहते थे?

गिरफ्तार किए गए लोग ईरान के Velayat-e Faqih सिद्धांत से जुड़े बताए जा रहे हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक गुप्त संगठन बनाया था और विदेशी ताकतों के साथ हाथ मिलाया था। ये लोग Emirati युवाओं को गुमराह कर रहे थे और उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। साथ ही, ये लोग संदिग्ध विदेशी संस्थाओं को पैसा भी भेज रहे थे ताकि देश की एकता को नुकसान पहुंचाया जा सके। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, इनका मकसद संवेदनशील पदों पर घुसपैठ करना भी था।

इस घटना पर ईरान और सुरक्षा एजेंसियों ने क्या कहा?

UAE सुरक्षा अधिकारियों ने कन्फर्म किया कि यह ग्रुप देश के अंदर व्यवस्थित तरीके से आतंकी हमले और तोड़-फोड़ की साजिश रच रहा था। दूसरी तरफ, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगायी ने 21 अप्रैल को इन गिरफ्तारियों की निंदा की। उन्होंने इन आरोपों को आधारहीन बताया और UAE से मानवाधिकारों का सम्मान करने को कहा।

खाड़ी देशों में ईरान और हिजबुल्लाह की गतिविधियां

यह पहली बार नहीं है जब UAE ने ऐसे नेटवर्क को पकड़ा है। पिछले महीने भी सरकार ने ईरान और उसके सहयोगी हिजबुल्लाह से जुड़े एक आतंकी नेटवर्क के सदस्यों को गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद से UAE ने ईरान की तरफ से कई ड्रोन और मिसाइल हमलों का सामना किया है, जिसमें अल धाफ्रा एयर बेस और ऊर्जा केंद्रों को निशाना बनाया गया था।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.