संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में चल रहे हमलों के बीच मरने वालों की संख्या बढ़कर अब चार हो गई है। UAE Ministry of Defense ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। शनिवार रात दुबई के Al Barsha इलाके में एक मिसाइल को हवा में इंटरसेप्ट किया गया था, लेकिन उसका मलबा नीचे गिरने से वहां मौजूद एक एशियन ड्राइवर की मौत हो गई। यह घटना शनिवार, 7 मार्च की रात को हुई।

हमलों और सुरक्षा को लेकर क्या है ताजा अपडेट?

शनिवार को UAE की वायु रक्षा प्रणाली ने बेहतरीन काम करते हुए 15 बैलिस्टिक मिसाइल और 119 ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया। 28 फरवरी से शुरू हुए इस तनाव में अब तक 200 से ज्यादा मिसाइलों को रोका गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Ministry of Interior ने निवासियों के मोबाइल पर इमरजेंसी अलर्ट भेजे हैं। प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि लोग खिड़कियों और दरवाजों से दूर रहें और जब तक स्थिति सामान्य न हो, सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

फ्लाइट्स और आम लोगों पर क्या असर पड़ा?

लगातार हमलों के कारण रुकी हुई उड़ानों को धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है। Dubai Airports और Emirates जैसी एयरलाइंस ने सीमित फ्लाइट्स फिर से शुरू कर दी हैं। अब तक मारे गए सभी चार लोग विदेशी नागरिक हैं, जिनमें एक पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल है। कुल 112 लोग घायल हुए हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि ज्यादातर चोटें मामूली हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर भरोसा न करें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी मानें।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com