भव्य हिंदू मंदिर का किया जा चुका है उद्घाटन

संयुक्त अरब अमीरात में बने भव्य मंदिर का उद्घाटन 14 फरवरी को भारत के प्रधान मंत्री के द्वारा किया गया था। कई दिनों से इंतजार के बाद अब फाइनली इस मंदिर को आम जनता के दर्शन के लिए खोल दिया गया है। शुक्रवार, 1 मार्च से आम जनता के लिए हिंदू मंदिर में आसानी से एंट्री कर सकते हैं।

प्रवेश के समय इन बातों का रखें ख्याल

अगर आप इस मंदिर में दर्शन करना चाहते हैं तो कुछ जरूरी नियमों के बारे में जान लेना जरूरी है। मंदिर में सुबह 9 बजे से लेकर 8 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं। मंदिर के वेबसाइट पर डिटेल में पूरी गाइडलाइन दी गई है। यहां से आप पता कर सकते हैं कि किन चीजों पर पाबंदी लगाई गई है और किन चीजों को लेकर मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं है।

बताते चलें कि वेबसाइट के अनुसार प्रवेश के लिए ड्रेसिंग का ख्याल रखें। किसी तरह का ऑफेंसिव कपड़े न पहनें। मंदिर में पेट्स के भी एंट्री की अनुमति नहीं है। वहीं खाने पीने के लिए बाहरी चीजों को भी मंदिर के अंदर लेकर नहीं जा सकते हैं।