UAE में रह रहे भारतीयों के लिए अच्छी खबर आई है. अप्रैल के पहले हफ्ते के ई-ड्रॉ में चार भारतीय प्रवासियों ने 25,000 दिरहम की राशि जीती है. इस जीत ने उनके साधारण दिनों को खुशियों में बदल दिया है. अभी भी 25 मिलियन दिरहम का ग्रैंड प्राइज जीता जा सकता है, जिसका इंतजार कई लोग कर रहे हैं.

📰: Pakistan Politics: फवाद चौधरी का बड़ा दावा, Shehbaz Sharif नहीं बल्कि General Asim Munir हैं पाकिस्तान के असली नेता

बिग टिकट ड्रॉ में भारतीयों का जलवा

यूएई में होने वाले बिग टिकट ड्रॉ में अक्सर भारतीय अपनी किस्मत आजमाते हैं और जीतते भी हैं. हाल ही में चार भारतीयों ने 25,000 दिरहम जीते हैं. इससे पहले रमेश पेसालालू ने 10 मिलियन दिरहम जीते थे, जिसे उन्होंने अपने 10 दोस्तों के साथ साझा किया था. इसी तरह ओमान में रहने वाले राजेश मुल्लानकिल वेल्लिलापुल्लिथोडि ने भी 15 मिलियन दिरहम का बड़ा इनाम जीता था.

इनाम जीतने के नियम और तरीका क्या है

  • टिकट खरीदने वाले की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए.
  • ई-ड्रॉ में शामिल होने के लिए ऑनलाइन या काउंटर से वैध टिकट खरीदना जरूरी है.
  • इनाम पाने के लिए help@bigticket.ae या +971 (0)22 019 244 पर संपर्क करना होगा.
  • प्राइज क्लेम महीने की 28 तारीख दोपहर तक करना जरूरी है, वरना इनाम जा सकता है.
  • यह इनाम किसी और को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता.

कौन चलाता है यह लकी ड्रॉ

इस लकी ड्रॉ का संचालन The Big Ticket LLC कंपनी करती है. यह कंपनी अबू धाबी एयरपोर्ट फ्री ज़ोन में रजिस्टर्ड है. कंपनी का मुख्य उद्देश्य लोगों की इच्छाओं को पूरा करना है. इसके लिए समय-समय पर अलग-अलग सीरीज के ड्रॉ निकाले जाते हैं और विजेताओं के नाम सार्वजनिक किए जाते हैं.