मिडिल ईस्ट में तनाव के बावजूद UAE में बिजनेस और आम जिंदगी पूरी तरह सामान्य तरीके से चल रही है। सरकार और लोकल प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि घबराने की कोई बात नहीं है। जरुरी सामान का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और जो फ्लाइट्स पिछले दिनों रद्द हुई थीं, वो भी अब धीरे-धीरे शुरू हो गई हैं। इससे भारत और अन्य देशों के प्रवासियों को बड़ी राहत मिली है।

क्या फ्लाइट्स और ऑफिस का काम पहले की तरह शुरू हो गया?

खराब हालात को देखते हुए पहले सरकार ने 1 से 3 मार्च तक वर्क फ्रॉम होम (Remote Work) का निर्देश दिया था। 12 मार्च से ज्यादातर दफ्तर पहले की तरह खुल गए हैं और लोग ऑफिस जाकर अपना काम कर रहे हैं। इसके साथ ही एविएशन सेक्टर में भी बड़ा सुधार देखने को मिल रहा है। जो उड़ानें पहले प्रभावित हुई थीं, वो अब दोबारा पटरी पर आ रही हैं। मौजूदा समय में रोजाना लगभग 80 फ्लाइट्स ऑपरेट हो रही हैं। इससे छुट्टियां या इमर्जेंसी में भारत जाने वाले प्रवासियों को काफी आसानी हो रही है। होटलों को भी साफ निर्देश दिया गया है कि जिन यात्रियों की फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से परेशानी हुई है, उन्हें होटल में रुकने और सुविधा देने में पूरी मदद की जाए।

जरूरी सामान की कीमत और फूड स्टॉक पर नया नियम

अर्थव्यवस्था मंत्रालय ने सख्त निर्देश दिया है कि कोई भी दुकानदार या कंपनी हालात का फायदा उठाकर सामान महंगा नहीं बेचेगी। अब तक बिना अनुमति के दाम बढ़ाने वाली 449 कंपनियों को चेतावनी दी जा चुकी है। 627 बड़े रिटेल स्टोर पर सरकार रियल-टाइम डिजिटल सिस्टम से नजर रख रही है। इसके अलावा देश में खाने-पीने की कोई कमी नहीं है। सरकार के पास 4 से 6 महीने का पूरा फूड स्टॉक सुरक्षित है। Lulu Group जैसी बड़ी कंपनियों ने Cargo Flights के जरिए जरूरी सामान की सप्लाई लगातार जारी रखी है।

अफवाह फैलाने वालों पर जुर्माना और बैंकिंग सेक्टर का हाल

अधिकारियों ने सख्त आदेश दिया है कि लोग सिर्फ सरकारी चैनलों की जानकारी पर ही भरोसा करें। बिना जांचे सुरक्षा से जुड़ी झूठी खबर या अफवाह फैलाने पर 2 लाख दिरहम तक का भारी जुर्माना लग सकता है। दूसरी तरफ देश के बैंकिंग सेक्टर और पोर्ट्स भी पूरी तरह से सुरक्षित तरीके से काम कर रहे हैं। DP World और AD Ports Group ने बताया है कि Jebel Ali और Khalifa Port जैसे टर्मिनल सामान्य रूप से चल रहे हैं और वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दुबई चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी कई बैठकों के बाद यह साफ किया है कि देश की इकॉनमी बहुत मजबूत स्थिति में है।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.