संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने क्षेत्रीय हालातों पर चिंता जाहिर करते हुए सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में हिंसा और तनाव को बढ़ावा देने वाली किसी भी गतिविधि को रोकना बेहद जरूरी है। बातचीत के जरिए मसलों को सुलझाने पर जोर दिया गया है ताकि स्थिति को और बिगड़ने से बचाया जा सके।

ℹ: Kuwait पर ईरान का हमला, सऊदी अरब ने की निंदा और कहा यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है

होरमुज़ जलडमरूमध्य और सुरक्षा पर सरकार का रुख

UAE के आधिकारिक बयान में होरमुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से जहाजों की आवाजाही को पूरी तरह सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखने की आवश्यकता बताई गई है। यह रास्ता वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।

इसके अलावा, यूएई ने स्पष्ट किया है कि नागरिक सुविधाओं पर हमला करना अंतरराष्ट्रीय कानूनों का गंभीर उल्लंघन है। इसमें स्कूल, अस्पताल, यूनिवर्सिटी, पानी के प्लांट, ऊर्जा संयंत्र और आवासीय इलाकों को निशाना बनाना पूरी तरह से अस्वीकार्य और गैर-कानूनी माना गया है। सरकार ने सभी पक्षों से संयम बरतने और तत्काल प्रभाव से शत्रुतापूर्ण कार्यों को बंद करने का आग्रह किया है।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.