संयुक्त अरब अमीरात में  दो चोरों का पीछा करने वाले एक एशियाई कामगार की मौत हो गई। दोनों चोर शारजाह औद्योगिक क्षेत्र 12 में  स्थित उसकी दुकान से ई-सिगरेट चोरी करने के बाद अपनी कार में भागने की कोशिश कर रहे थे। 48 वर्षीय एक एशियाई व्यक्ति ने दोनों का चोरों काफी देर तक पीछा किया था। इस दौरान चोरों ने एशियाई व्यक्ति को अपनी कार से कुचल दिया।

uae Indian expact

मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “सीसीटीवी फुटेज में पीड़ित के साथ दो लोगों को ई-सिगरेट की कीमत के बारे में बहस करते हुए देखा गया था , चोरों को कुछ छीनने और भागने का फुटेज भी सामने आई है।”

पीड़ित ने चोरों का पीछा किया और दोनों को अपनी कार में भागने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान दोनों ने एशियाई  व्यक्ति  को 200 मीटर तक घसीटा और उसे चार बार कुचला। इतना ही नहीं चोरों ने भागने से पहले, यह भी सुनिश्चित किया कि कामगर मरा है की नहीं।

पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए फॉरेंसिक लैब में भेज दिया। हालांकि मामलें पुलिस ने  सख्त कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्हें सार्वजनिक अभियोजन के लिए संदर्भित किया गया।  अभियोजन उन पर हत्या और चोरी का आरोप लगाया था।

इससे पहले, पुलिस को ऑपरेशन कक्ष में घटना के बारे में एक कॉल मिली। बचाव इकाइयों, CID, गश्ती और ट्रैफ़िक अधिकारियों सहित एक पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को यह पता चला की मृतक व्यक्ति तम्बाकू की दुकान चलाता था।GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।