UAE में हवाई यात्रा को लेकर सुरक्षा के इंतजाम बहुत कड़े कर दिए गए हैं। हाल ही में सामने आए वीडियो और रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब कमर्शियल फ्लाइट्स को मिलिट्री Fighter Jets की सुरक्षा (Escort) में उड़ाया जा रहा है। 6 मार्च 2026 से Etihad Airways और Emirates ने अपनी कुछ सीमित उड़ानें फिर से शुरू की हैं, जो ‘Safe Air Corridors’ से होकर गुजर रही हैं। यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।

हवाई हमलों के बीच यात्रियों की सुरक्षा कैसे हो रही है?

UAE Ministry of Defence (MoD) ने जानकारी दी है कि 5 मार्च को उन्होंने ईरान की तरफ से आए 6 बैलिस्टिक मिसाइल और 125 ड्रोन्स को हवा में ही नष्ट कर दिया। इसी खतरे को देखते हुए अब सिविलियन फ्लाइट्स के साथ मिलिट्री जेट्स उड़ रहे हैं। इन जेट्स के पास हवा में ही दुश्मन को मार गिराने की ताकत है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित रखा जा सके।

  • हवाई रास्तों (Air Corridors) की क्षमता अभी 48 फ्लाइट्स प्रति घंटा रखी गई है ताकि ट्रैफिक को कंट्रोल में रखा जा सके।
  • Etihad और Emirates ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर ही उड़ानें फिर से शुरू की हैं।
  • सैन्य अधिकारियों ने साफ कहा है कि यह एक एहतियाती कदम (Precautionary Measure) है ताकि यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

आम जनता और प्रवासियों के लिए जरूरी चेतावनी

Ministry of Interior (MoI) ने दुबई और अबू धाबी समेत सभी इलाकों में रहने वालों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। अगर आपको आसमान में कोई फाइटर जेट या मिलिट्री गतिविधि दिखे, तो उसका वीडियो या फोटो बिल्कुल न लें। अधिकारियों ने कहा है कि सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के चक्कर में अपनी सुरक्षा खतरे में न डालें, ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

इसके अलावा, सायरन बजने पर तुरंत सुरक्षित इमारतों में पनाह लेने की सलाह दी गई है। जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट या री-बुकिंग की रसीद नहीं है, उन्हें Airport जाने से साफ मना किया गया है। फ्लाइट्स का शेड्यूल अभी भी बदल सकता है, इसलिए घर से निकलने से पहले जानकारी जरूर चेक करें।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com