Al Ain Court ने कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन के आरोप में Dh100,000 देने की सज़ा

एक निजी अस्पताल को Al Ain Court ने कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन के आरोप में Dh100,000 देने की सज़ा सुनाई है। कोर्ट के मुताबिक एक डॉक्टर ने निजी अस्पताल पर Dh300,000 मुआवजा देने का केस दर्ज कराया था।

डॉक्टर और अस्पताल के बीच 2 साल के नौकरी का कॉन्ट्रैक्ट हुआ था

डॉक्टर के मुताबिक उस डॉक्टर और अस्पताल के बीच 2 साल के नौकरी का कॉन्ट्रैक्ट हुआ था। उसे हर महीने Dh55,000 की सैलरी देने की बात कही गई थी। लेकिन डॉक्टर जब अस्पताल में काम करने के लिए पहुंचा तो उन्होंने उसे अबू धाबी के Department of Health का लाइसेंस लाने की बात कही।

कोर्ट ने उसे Dh100,000 का मुआवजा दिलवाया

लाइसेंस के आ जाने के बाद भी महामारी का हवाला देकर नौकरी नहीं दी गई। इस बात से नाराज होकर डॉक्टर ने अस्पताल पर मुकदमा कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने उसे Dh100,000 का मुआवजा दिलवाया।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।